Kausambi News: जिपं सदस्य सहित दो पर लाठी-डंडे से हमला
कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य की शुक्रवार को जमकर पिटाई की गई। हमलावरों ने उनके यहां काम करने वाले लेबर को भी पीटा। स्कूल के सामने मिट्टी गिरवाने का विरोध करने पर दोनों को पीटा गया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुलामीपुर निवासी राजीव कुमार मौर्य पुत्र गुरुचरन मौर्य जिला पंचायत सदस्य हैं। वह गांव में ही निजी विद्यालय का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गुलामीपुर हरवारा निवासी मुन्नू प्रजापति, उसके भाई गंगाराम प्रजापति व रमापति उर्फ अजय प्रजापति स्कूल के सामने जेसीबी लगवाकर मिट्टी गिरवा रहे थे। उनकी नीयत अवैध कब्जे की थी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जिपं सदस्य को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उनके ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.