कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: क्रिकेट प्रेमियों के लिए लार्ड बुद्धा कप सीजन-4 का आयोजन दो-चार अक्तूबर तक किया जाएगा। ट्रॉफी का अनावरण बुधवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। टीम कौशाम्बी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले राजकीय क्रिकेट ग्राउंड करारी और विद्या भारती क्रिकेट ग्राउंड, नेवादा में खेले जाएंगे। इसमें सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, प्रयागराज, जौनपुर, कौशाम्बी और रायबरेली की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के विजेता को 12 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को छह हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय स्तर की ...