Kausambi News: जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की जान गई
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: एक महिला की बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया। जानकारी होने पर पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंझनपुर के कोड़र की गीता देवी (55) पत्नी चिरौंजीलाल ने बुधवार की सुबह घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। महिला को परिवारीजन तुरंत लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां इलाज के दौरान गीता देवी की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। मृतका के बेटे मोहित ने बताया कि मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। उसका इलाज लंबे समय से चल रहा था। बीमारी की ही वजह से वह कई बार ष्घर से गायब भी हो गई थी। किसी तरह उसको वापस लाया गया था। बेटे का कहना है कि इसी वजह से मां ने शायद आत्मघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.