Kausambi News: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी में गूंजी नात, सीरत-ए-नबी पर हुई तकरीर
कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- Kausambi News: चरवा थाने के तिलगोड़ी गांव में बुधवार रात जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन अकीदत और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। निजामत नफीस हबीबी इलाहाबादी ने की, जबकि सदर हाफिज व कारी फराज किबला इमाम मस्जिद रहे। खतीबे अहले सुन्नत हजरत अल्लामा मौलाना सय्यद फखरुल इस्लाम ने तकरीर करते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद (स.अ.) की सीरत और उनकी शिक्षाओं पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम के दुनिया में आने से पहले समाज में जाहिलियत का दौर था। बेटियों को जिंदा दफन करने जैसी कुरीतियां प्रचलित थीं। नबी-ए-करीम के आने के बाद समाज में बदलाव आया और बेटियों को उनके अधिकार मिले। उन्होंने लोगों से नबी-ए-करीम के बताए रास्ते और उनके नक्श-ए-कदम पर चलने की अपील की। इस दौरान कारी रेहान इलाहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.