कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: विकास खंड चायल के मनौरी बाजार में दीपावली पर्व के अवसर पर सोमवार रात व्यापार मंडल की ओर से भव्य जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर केसरवानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कानपुर के मशहूर गायक शंभू हलचल और हमीरपुर की प्रसिद्ध गायिका पूनम आजाद ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में दोनों कलाकारों के बीच गीतों के माध्यम से देर रात तक जवाबी मुकाबला चलता रहा। शंभू हलचल ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी, वहीं पूनम आजाद ने भी अपनी गायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया। यह भी पढ़ें- Gonda News: हनुमान जयंती पर जवाबी कीर्तन, डटे रहे भक्त दोनों कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर मौजूद दर्शक तालियां बजाते हुए झूमते नजर आए। कार्यक्रम में मनौर...