कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: कल्यानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने जल निगम के नलों की टोटियों को निशाना बनाया। बेखौफ चोरों ने दर्जनों नलों से पीतल की टोटियां पार कर दीं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।वीडियो में देखा जा रहा है कि तीन लोग मोटरसाइकिल से गांव पहुंचे और जल निगम के नलों से पीतल की टोटियां निकालकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस से घटना की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...