कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सिराथू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला यादव ने बुधवार शाम लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने नगर की जल निकासी व्यवस्था की समस्या से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया। अध्यक्ष ने बताया कि बारिश के दौरान समुचित जल निकासी नहीं होने से नगरवासियों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ती है।उन्होंने नगर में प्रस्तावित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) को जल्द शुरू कराने का आग्रह किया। अध्यक्ष के मुताबिक उपमुख्यमंत्री ने समस्या के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग और प्रशासनिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Etah News: 18 एमएलडी प्रतिदिनसीवेज का शोधन कर जा रहा ईसन नदी में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...