कौशाम्बी, अगस्त 31 -- Kausambi News: पश्चिम शरीरा, हिन्दुस्तान संवाद। सरसवां विकास खंड क्षेत्र के अलवारा गांव में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गांव के रास्तों पर पानी जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाने के कारण बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं और विभिन्न प्रकार के संक्रमण बीमारियों का अलग खतरा बना रहता है।ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी रास्तों पर ही जमा रहता है। कई दिनों तक पानी न निकलने से रास्ते कीचड़ में तब्दील हो जाते हैं। बारिश का पानी लोगो के घरों तक पहुंच जाता है। इससे पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। गांव...