कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: सिराथू हिसं। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम प्रशासन ने जलभराव वाले क्षेत्रों में जलनिकासी के लिए अभियान शुरू किया है। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी और अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह के निर्देश पर कर्मचारियों की टीम ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल कार्रवाई की।नगर पंचायत कर्मियों ने पनचक्की और पंपिंग सेट लगाकर जलनिकासी शुरू कराई। इससे जलभराव वाले स्थानों से पानी निकालकर लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत दिलाने का प्रयास किया गया। नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि किसी भी वार्ड में बारिश के कारण जलजमाव होने या आवागमन बाधित होने की स्थिति में लोग तत्काल नगर पंचायत को सूचना दें। यह भी पढ़ें- Kausambi News: भारी बारिश से पानी-प...