Kausambi News: जलभराव को लेकर अफसर गंभीर, मांगी गई रिपोर्ट
कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: लगातार हो रही बारिश की वजह से गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई गांव ऐसे हैं, जहां से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने विकास विभाग से ऐसे गांवों की पूरी रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी पूछा है कि आखिर जलभराव का कारण क्या है। जलभराव की शिकायतों को लेकर डीएम डॉ. अमित पाल ने गंभीर हो गए हैं। लगातार गांवों से शिकायत आ रही है कि जल निकासी न होने की वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई गांव ऐसे हैं, जहां लोगों को पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। पिछले दिनों सैयदसरांवा गांव की स्थिति बद से बदतर हो गई थी। लोग निकल ही नहीं पा रहे थे। डीएम ने मामले को संज्ञान में लिया तो आनन-फानन जल निकासी का इंतजाम किया गया था, इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.