कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: बस्ती में जल भराव की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को मलाकसद्दी का मजरा खोदायगंज गांव के दर्जन भर ग्रामीण तहसील कार्यालय में धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर जल निकासी की व्यवस्था की मांग की। सिराथू तहसील के खोदायगंज गांव में दलित बस्ती के बीच स्थित तालाब में पानी ओवरफ्लो होने के बाद लोगों के घरों में भर रहा है। ऐसे में मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। गुरुवार को इरफान अहमद, गुड्डी देवी, रतिया, सीमा, देशपति आदि लोगों ने तहसील कार्यालय में पहुंचकर एसडीएम कक्ष के सामने धरने पर बैठकर जल निकासी की व्यवस्था की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- Banda News: विधायक ने एसडीएम से की बात, पुलक्का पुरवा पहुंचे तहसीलदार जिस पर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक रोहित अग्रहरि को मौके पर जा...