कौशाम्बी, अगस्त 31 -- Kausambi News: गोराजू हिन्दुस्तान संवाद। सरसवां ब्लॉक की ग्रामसभा गोराजू में इन दिनों रास्तों पर जलभराव और कीचड़ ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बारिश के बाद गांव के कई रास्तों पर पानी जमा है। जगह-जगह कीचड़ होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।रास्तों में जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। बच्चों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: जलभराव से अलवारा के ग्रामीणों का हाल बेहाल वहीं बुजुर्गों को रास्ते से निकलते समय फिसलने का डर बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में जलनिकासी की स...