Kausambi News: जर्जर बिजली पोल हादसे को दे रहा दावत, ग्रामीणों में दहशत
कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। मंझनपुर तहसील के बरैसा गांव में एक व्यक्ति के घर के सामने लगा विद्युत पोल छह माह से जर्जर हालत में झुका हुआ है। इससे गृहस्वामी समेत राह चलने वाले लोगों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। विभागीय जिम्मेदार हैं कि सूचना के बावजूद झुके हुए विद्युत पोल को ठीक नहीं करा रहे हैं।बरैसा निवासी जगतपाल के घर के सामने लगा बिजली का पोल कई महीनों से क्षतिग्रस्त होकर बुरी तरह झुक गया है। पोल सामने वाले घर के सहारे टिका है और उसके ऊपर बिजली के तार भी जुड़े हुए हैं। आबादी वाले रास्ते पर खड़े इस जर्जर पोल से ग्रामीणों में हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में तेज हवा और बारिश के दौरान पोल कभी भी गिर सकता है। ऐसे में आसपास के घरों और राहगीरों की जान-माल को गंभीर खतरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.