Kausambi News: जर्जर पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना सहारा
कौशाम्बी, सितम्बर 11 -- Kausambi News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरवा और राजकीय महिला चिकित्सालय का भवन लंबे समय से जर्जर स्थित में है। भवन की हालत ऐसी है कि चिकित्सकों को मरीजों का इलाज आयुष्मान आरोग्य मंदिर के भवन में करना पड़ रहा है। पीएचसी में रोजाना करीब 65 से 75 मरीजों की ओपीडी, पंजीकरण और शारीरिक जांच इसी भवन में संचालित हो रही है। राजकीय महिला चिकित्सालय का भवन भी जर्जर होने के कारण चिकित्सक डॉ. पूनम आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बैठकर रोजाना करीब 35 से 40 महिलाओं की ओपीडी और जांच कर रही हैं। जर्जर भवन मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी जोखिम बना हुआ है। इसी भवन के छोटे से कमरे में रोजाना दो से तीन महिलाओं का प्रसव कराया जाता है। क्षेत्र की महिलाओं ने स्थायी महिला चिकित्सक की तैनाती की बात कही है। स्वास्थ्य केंद्र में नगर पंचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.