कौशाम्बी, नवम्बर 29 -- Kausambi News: पइंसा थाना क्षेत्र के खूझा गांव में रविवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। मारपीट में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। खूझा निवासी उमेश तिवारी और उनके भाई ललित तिवारी खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान उमेश व ललित को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि घटना के सं...