कौशाम्बी, अक्टूबर 28 -- Kausambi News: कोखराज के नौढ़िया करेटी निवासी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसने वर्ष 2011 में गांव के ही हरिश्चंद्र से उसकी भूमिधरी भूमि खरीदी थी। इस भूमि पर उसका कब्जा भी है। गांव के ही रामलखन व उसका भाई हीरालाल आएदिन उसकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं। उसने अपनी भूमि पर गेहूं बो रखा था। तीन दिन पहले दोनों भाइयों ने जबरन उसका खेत जोत दिया और इसके बाद गेहूं बो दिया। इसके बाद दावा किया कि यह खेत उनका है। जानकारी होने पर वह पहुंचा और विरोध किया तो उसको मारने के लिए दौड़ा लिया। धमकी दी यदि दोबारा खेत पर आए तो जान से मार दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...