कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नेवादा में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में 52 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य मेले में मरीजों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कराई। मेले में डॉ. सना महबूब, डॉ. मनोज कुमार एवं फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार उपचार एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए सावधानियां बरतने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई। जन आरोग्य मेले में उपचार मिलने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...