Kausambi News: जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा, हत्या का आरोप
कौशाम्बी, जुलाई 5 -- Kausambi News: एसआरएन प्रयागराज में भर्ती महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव की एक महिला व उसके नवजात शिशु की शनिवार रात मौत हो गई। रक्तश्राव बंद नहीं होने के कारण सात माह में ही डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा था। रविवार सुबह परिजन जच्चा-बच्चा का शव लेकर घर पहुंचे तो मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने माना कि मौत स्वास्थ्य कारणों से हुई है। मामले में फिलहाल किसी भी तरह की कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं की जा रही है। अलवारा निवासी महेंद्र कश्यप किसानी करता है। उसकी 24 वर्षीय पत्नी खुशबू सात माह की गर्भवती थी। एक जुलाई को अचानक उसको रक्तश्राव शुरू हो गया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने मंझनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शनिवार दोपहर डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.