Kausambi News: जगह-जगह पाइप लाइन फटने से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पेयजल
कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर गांव के ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने वाली पाइप लाइन दर्जनभर स्थानों पर फट गई है। इसके चलते जहां लोगो के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल सड़क किनारे बहकर नष्ट हो रहा है। म्योहर गांव में पानी टंकी की पाइप लाइन लगभग दर्जनभर स्थलों पर फटी हुई है। मामले की शिकायत ग्राम चौपाल के दौरान डीएम डॉ. अमित पाल से ग्रामीणों ने की थी। शिकायत के बाद एक्सईएन जल निगम ग्रामीण संदीप सिंह ने लीकेज ठीक कराने का आश्वासन दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए जेई व पंप ऑपरेटर को जिम्मेदारी सौंपी थी। दस दिन का समय बीत जाने के बाद जिम्मेदार लीकेज स्थलों पर गड्ढा खोदवाकर छोड़ दिए हैं। इससे पाइप लाइन का लीकेज तो रुका नहीं, बल्कि हादसे का खतरा और बढ़ गया है। ऐसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.