कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- Kausambi News: छेड़खानी के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में वांछित चल रहे एक बाल अपचारी को भी संदीपन घाट पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया। इस प्रकरण में चार नामजद आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब कोई भी आरोपी फरार नहीं है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव का 30 वर्षीय रवींद्र कुमार रैदास मजदूरी करता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार की रात उसने घर में घुसकर गांव के ही एक व्यक्ति की बेटी से छेड़खानी की थी। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी भी हुई थी। हालांकि, तब ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराया था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: छेड़खानी के आरोपी की हत्या में सगे भाई बंदी गुरुवार की सुबह रवींद्र खेत की ओर गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे पीड़िता के परिवार वालों ...