कौशाम्बी, अगस्त 26 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। बारावफात पर अवकाश होने के बाद भी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी मरीजों के लिए खुली रही। बुधवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न विभागों में मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान कुल 597 मरीजों ने ओपीडी में पहुंचकर इलाज कराया।सबसे अधिक मरीज फिजिशियन विभाग की ओपीडी में पहुंचे। यहां वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजीव सिंह ने 100 से अधिक मरीजों का उपचार किया। इनमें 40 से अधिक मरीज सीने में जकड़न, सांस लेने में परेशानी, वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचे। बदलते मौसम के बीच इन बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी में भीड़ बनी रही। डॉक्टरों ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव के कारण वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किस...