कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र की एक छात्रा को लेकर युवक गायब हो गया है। युवक अपने परिजनों के साथ घर छोड़कर फरार हुआ है। घर पर ताला बंद है। युवक व उसके परिजनों के मोबाल बंद हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र की एक युवती कालेज में पढ़ती है। भरवारी नगर पालिका के नेहरू नगर पानी टंकी निवासी उमेश कुमार पुत्र राजकुमार से उसकी जान-पहचान थी। दोनों मोबाइल पर बातचीत किया करते थे। 14 अक्तूबर को युवती कालेज के लिए निकली,लेकिन लौटकर घर वापस नहीं आई। इससे परिजन परेशान हो गए। देर शाम परिजनों ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। आरोप लगाया कि उमेश कुमार उसकी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। इस मामले में उमेश के परिजनों की भी अहम भूमिका है। बताया कि बेटी को भगाने के बाद उमेश के पिता र...