कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: चौरसिया तमोली समाज कौशाम्बी संगठन की ओर से सोमवार को करारी में चौरसिया दिवस समारोह (नागपंचमी) धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चौऋषि महाराज नाग देवता एवं भगवान शिव के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोला चौरसिया तथा विशिष्ट अतिथि दिलीप चौरसिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष झल्लर प्रसाद चौरसिया ने किया। दोनों अतिथियों ने चौरसिया समाज में नाग पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व समाज की ऐतिहासिक एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का आवाहन किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: निषाद राज मंदिर में कुश्ती-कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन समारोह क...