कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: सरायअकिल थाने के भगवानपुर चौकी प्रभारी व उनके हमराहियों से वाहन चेकिंग के दौरान अभद्रता की गई। आरोपी ने पुलिस वालों को वर्दी उतरवाने की धमकी दी। मामले में चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा कायम कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने सार्वजनिक रुप से माफी भी मांगी है। इसका वीडियो पुलिस की ओर से इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कराया गया है। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। भगवानपुर चौकी प्रभारी विश्वनाथ पाल ने बताया कि तीन अक्तूबर को वह नेवादा तिराहे पर हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी पिपरी के लोधौर गांव का पंकज सिंह पुत्र लवकुश सिंह तेजी से बाइक चलाते हुए आया। उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। पुलिस वालों ने उसे रोका और वाहन का कागजात मांगा तो वह अभिलेख नहीं दिखा सका। आरोपी...