Kausambi News: चोर खोल ले गए टावर के पार्ट्स
कौशाम्बी, जुलाई 28 -- Kausambi News: सरायअकिल के बसुहार गांव में एएलटीएस का टावर लगा हुआ है। सोमवार को चोरों ने उसको निशाना बनाया। टावर से कीमती उपकरण चोर खोल ले गए। इसकी जानकारी टेक्निशियन सत्येंद्र पांडेय निवासी चौराडीह को हुई तो वह जांच करने पहुंचे। टावर की जांच करने के बाद उन्होंने मामले की तहरीर सरायअकिल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.