कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- Kausambi News: अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव निवासी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों वह मंझनपुर स्थित सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के समीप किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित के मुताबिक, सोमवार की रात उनकी बुलेट बाइक घर के समीप खड़ी थी। इस दौरान चोरों ने बाइक पार कर दी। वाहन स्वामी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...