कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: टेवां विद्युत उपकेंद्र से छोगरियन का पूरा तक खंभे गाड़कर बिजली की तार दौड़ाई जा रही है। बुधवार रात पोस्टमार्टम हाउस से पांच सौ मीटर दूर भेलखा रोड पर चोरों ने पांच पोल पर लगी तार काटकर पार कर दी। फर्म मालिक रसिक तिवारी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल विनीत सिंह ने जल्द ही घटना का खुलासा कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...