कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रतनसेनपुर गौती गांव निवासी सरवन कुमार ने बताया कि 23 मई को वह अपनी बाइक से बकरी बेचने सैनी की सौरई खुर्द बाजार आया था। बाजार से चोरों ने बाइक पार कर दी थी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...