कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: सिराथू सीएचसी में चोरी की घटना के बाद ऑक्सीजन सप्लाई ठप हो गई है। इसके चलते किसी मरीज की जान जोखिम में पड़ना कोई बड़ी बात नहीं होगी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। अस्पताल अधीक्षक ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू के ऑक्सीजन प्लांट से शुक्रवार देर रात चोर करीब 40 फीट लंबा एल्यूमिनियम का पाइप काटकर उठा ले गए थे। शनिवार सुबह अस्पताल कर्मियों ने इसकी जानकारी अधीक्षक डॉ. अरुण तिवारी को दी थी। इसके बाद उन्होंने घटना की तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। वहीं, अधीक्षक ने बताया कि चोरों ने अस्...