कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: कोखराज और पिपरी पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोखराज थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि बैरहना मजरा टीकरडीह गांव निवासी माया देवी के घर के बाहर बंधी भैंस व पड़िया 20/21 अगस्त की रात चोरी हो गई थी। आरोपी मुकुल निवासी रसूलपुर गिरसा, फराद हुसैन निवासी दरियाबाद थाना अतरसुइया प्रयागराज, कल्लू सरोज निवासी नौढ़िया आमद करारी व यहीं के श्यामू पाल को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से चोरी के मवेशी बरामद हो गए हैं। उनकी पिकअप सीज कर दी गई है। वहीं, पिपरी थानाध्यक्ष विकास सिंह के अनुसार, फतेहपुर सहावपुर निवासी संजय गुप्ता के यहां 29/30 जून की रात रात चोरी हुई थी। चोर इलेक्ट्रिक के उपकरण एवं गहने उठा ले गए थे। घटना का खुलासा करते हुए आरोपी रितेश लाल निवासी शेख सरवा थान...