Kausambi News: चोरी का भाग रहे युवक को पकड़ा, जमकर पिटाई
कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: चरवा में देशी शराब की दुकान के सामने स्थित गुमटियों से चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी का चालान कर दिया है। चरवा उत्तर थोक निवासी अर्जुन कुमार ने बताया कि उसने स्थानीय देशी शराब की दुकान के सामने गुमटी खोल रखी है। बगल में ही पड़ोसी लालचंद्र की गुमटी है। पीड़ित के मुताबिक, सोमवार की भोर मोहल्ले के ही मोहित उर्फ बब्लू ने दोनों गुमटियों का ताला तोड़ डाला। अर्जुन की गुमटी से सात हजार तो लालचंद्र की गुमटी से साढ़े पांच हजार रुपया निकालकर वह भाग रहा था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दो गुमटियों का ताला तोड़ चोरी तभी लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.