कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के श्री का पुरवा मजरा हिसामपुर माढ़ो गांव की दीपिका मिश्रा के घर में चोर नींव के नीचे सेंध लगाकर अंदर घुस गए थे। बक्सा तोड़कर चोर पांच हजार रुपया नकद और जेवरात उठा ले गए थे। दूसरे दिन जानकारी होने पर दीपिका मिश्रा ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौका-मुआयना किया, लेकिन चोरों का पता नहीं लगा। दीपिका मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Agra News: नकदी समेत ढाई लाख के आभूषण चोरी करने के मामले में रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...