कौशाम्बी, जुलाई 5 -- Kausambi News: पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के बीच एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। शासन ने अचानक जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के वार्डों की जानकारी मांगी है। इसका पूरा ब्योरा जिला प्रशासन ने शासन को भेज दी है। यह सूचना क्यों मांगी गई है, इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच अचानक शासन स्तर से नई पहल शुरू हो गई है। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के वार्डों की पूरी जानकारी मांगी गई है। शासन का फरमान आने के बाद जिले से सूचनाएं भेज दी गई हैं। विकास भवन से लेकर अब ग्राम पंचायत में यही चर्चा है कि जिस तरह से सूचनाएं मांगी गई हैं, चुनाव की प्रक्रिया कभी भी शुरू हो सकती है। इसकी आशंका को लेकर गांवों में कवायद भी तेज हो चुकी है। जानकारी कई बिंदुओं पर मां...