Kausambi News: चार युवकों पर एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा
कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ गांव निवासी राम सिंह ने बताया कि उसका बेटा आकाश कुमार 21 अक्तूबर की शाम खेतों की ओर भैंस चराने गया था। वहां गांव के ही उच्ची पांडेय, दुच्ची पांडेय, कार्तिक पांडेय और अभी पांडेय ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसकी पिटाई की थी। आरोपियों ने लाइसेंसी बंदूक भी लहराई थी। मामले में एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि इसकी विवेचना सर्किल अफसर करेंगे। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.