Kausambi News: चाचा-भतीजे को पीटा, तोड़फोड़, 13 पर मुकदमा
कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के चकमाहपुर गांव निवासी मुकेश कुमार पासी ने बताया कि मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसकी पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंचे भतीजे मनीष कुमार को भी पीटा। हमलावरों ने स्कूटी और बाइक तोड़ डाली। मोबाइल भी तोड़ दिया।मामले की शिकायत पर पुलिस ने शनि, मनीष, आकाश, सहदेव, गौतम, गोविंद, बबलू, जीनियस निवासी मलाक भायल, विकास कश्यप निवासी चाकवन, अंकित तिवारी निवासी परसरा, उवांशु, सत्यम निवासी भरवारी व राहुल पांडेय निवासी रसूलपुर काजी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि मुकदमे की विवेचना सर्किल अफसर सिराथू करेंगे। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.