Kausambi News: चलती बस से गिरी युवती, हालत गंभीर
कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: पड़ोसी जनपद फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बेचू का पूरा गांव की 18 वर्षीय पिंकी पुत्री चंद्र पटेल किसी काम से प्रयागराज गई थी। सोमवार की दोपहर वह परिवहन निगम की बस पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती बस के गेट पर खड़ी थी। मूरतगंज पीएचसी के सामने अचानक वह चलती बस से नीचे गिर गई। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। बस से उतरकर यात्री भी वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने युवती को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्रारंभिक इलाज कर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने एसआरएन प्रयागराज भेज दिया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.