Kausambi News: चरवा के ऐतिहासिक दंगल में मोहित बने चैंपियन
कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: चरवा के ऐतिहासिक दंगल में शुक्रवार को पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल में 32 जोड़ी पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। पहलवानों की जोर आजमाइश देखने के लिए दर्शकों में उत्साह बना रहा। अखाड़े में एक के बाद एक मुकाबलों ने लोगों की खूब तालियां बटोरीं। दंगल में चायल के मोहित पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ के शमीम को पटखनी दी और प्रथम चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं सैयद सरावां के गोलू पहलवान ने कासगंज के गौरव को चित कर द्वितीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। तीसरे चैंपियन के मुकाबले में चायल के पवन पहलवान ने ग्वालियर के असरम को पटखनी देकर खिताब पर कब्जा जमाया। ऐतिहासिक दंगल में स्थानीय और बाहरी पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों को देखने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.