Kausambi News: चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा
कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: अयोध्या में मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के विरोध में मंगलवार को चायल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि अयोध्या में पहले जमीन और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगे, अब मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी की घटना से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था आहत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- पुलिस से नोंकझोंक के बाद कांग्रेस ने निकली सद्बुद्धि पदय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.