कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा क्षेत्र के देवाना निवासी पप्पू का आरोप है कि उसकी गांव के ही अतुल से पुरानी रंजिश है। इसी विवाद को लेकर अतुल कुमार, अरुण कुमार, अरविंद लोधी ने अपने रिश्तेदार उमेश कुमार निवासी टेंगाई जलालपुर थाना मंझनपुर ने उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में रही बेटी का बाल पकड़ कर घसीटते हुए बाहर ले गए और बेरहमी से पीटा। घटना में बेटी के सिर, पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...