Kausambi News: घर में घुसकर महिला व बच्चों को पीटा, केस
कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा नखास की रहने वाली सन्नो पत्नी नजीर अहमद ने बताया कि पुरानी बातों को लेकर 20 अगस्त की शाम देवर गुलाम वारिस उर्फ छेद्दन गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी यासमीन व बेटे अरवीन के साथ मिलकर घर में घुसकर लाठी-डंडे से पिटाई की। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने उसके बच्चों को भी पीटा। घटना के वक्त थाने के सिपाही पास में ही खड़े थे। सिपाही मदद के लिए पहुंचे तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Hapur News: घर में घुसकर लाठी, राड, धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला यह भी पढ़ें- Banda News: वीडियो बनाने के विवाद में महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.