Kausambi News: घर में घुसकर महिला की सिर कूचकर हत्या
कौशाम्बी, नवम्बर 21 -- Kausambi News: एक महिला की शुक्रवार रात घर में घुसकर हत्या कर दी गई। बेखौफ बदमाशों ने बेरहमी से सिर कूचकर उसे मौत के घाट उतारा। सनसनीखेज वारदात की वजह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा निवासी राजमती (55) पत्नी गिरधारी लाल सरोज गृहणी थी। शुक्रवार की रात वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य मेला देखने भरवारी गए थे। रात करीब 10:30 बजे परिजन लौटे तो आंगन में राजमती का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई थी। चेहरे पर भी चोट के निशान थे। महिला की खून से लथपथ लाश देख परिवारीजन दहाड़े मारकर रो पड़े। चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.