कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: चरवा थाने के जुगवा-पंसौर गांव निवासी युवक ने गांव के ही चार नामजद और कई अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जुगवा पंसौर गांव निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि शनिवार की शाम चार युवक अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने घर का दरवाजा नहीं खोला तो आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने डायल-112 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि उसी रात...