Kausambi News: घर-खेत पर कब्जे का आरोप, महिला ने लगाई गुहार
कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: चरवा थाने के खुर्द गांव की एक महिला ने देवर समेत कई लोगों पर घर और खेत पर अवैध कब्जा करने का प्रयास, गाली-गलौज, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को मामले की शिकायत थाने में करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चरवा खुर्द की रहने वाली मंजू मिश्रा ने आरोप लगाया कि उसके देवर समेत कई लोग फर्जी वसीयत के आधार पर उसके घर और कृषि भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर आरोपित उसे खेत में धान की रोपाई नहीं करने दे रहे हैं और लगातार दबाव बना रहे हैं। महिला का कहना है कि आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता की है। महिला का आरोप है कि पहले भी उसके साथ मारपीट की जा चुकी है। उसने पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.