Kausambi News: घर के पास तालाब में उतराता मिला अधेड़ का शव
कौशाम्बी, अगस्त 14 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ का शव उसके घर के समीप तालाब में उतराता मिला। वह अपने भाई के साथ रहता था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। टेवां निवासी 52 वर्षीय भोला पुत्र बद्री प्रजापति अविवाहित था। वह अपने भाई राजेश के साथ रहता था। गुरुवार की रात खा-पीकर भोला बाहर सो रहा था। सुबह बिस्तर पर उसे नहीं देख परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर के सामने स्थित तालाब में उसका शव उतराता हुआ मिला। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कयास लगाए गए कि वह रात को किसी समय लघुशंका के लिए तालाब की तरफ गया होगा। पैर फिसलने की वजह से बरसात के पानी से भरे तालाब में डूब गया होगा। इस संबंध में इंस्पेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.