कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव की गुड़िया देवी पत्नी अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम पारिवारिक बातों को लेकर जेठ लवकुश, सास मालती देवी, देवरानी सबीना और जेठानी हीरामनी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।विरोध करने पर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...