कौशाम्बी, जुलाई 24 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विश्व प्रसिद्ध मां शीतला धाम मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सराहनीय योगदान देने वाले ग्राम प्रहरियों को शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गंगा नदी के तटवर्ती गांवों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात ग्राम प्रहरियों ने लगातार सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। थाना क्षेत्र में आयोजित धार्मिक पर्वों, मेलों तथा अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान भी उन्होंने स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने-अपने गांवों में कानून-व्यवस्था संबंधी सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराने के साथ प...