Kausambi News: ग्राम पंचयात हिनौता में सड़क व नाली का हाल बदहाल
कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: ग्राम पंचायत हिनौता की सड़क और नाली बदहाल है। उखड़ी सड़क और टूटी नाली के चलते ग्रामीणों को बारिश में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार हैं कि ग्रामीणों की समस्या को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं दिख रहे हैं। गांव की नालियां पूरी तरह से टूटी हुई हैं। इससे बारिश के दौरान घरों का गंदा पानी रास्ते पर बहता है। इतना ही नहीं नालियों की गंदगी निकल कर आम रास्ते में फैल जाती है। इससे गांव के लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोड के बीचों-बीच पड़ा कचरा व भरा पानी देख ग्रामीण प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई करने वाला सफाईकर्मी कभी गांव में नहीं आता है। जिससे हम लोगों को खुद ही नाली की सफाई और कचरा फेंकना पड़ता है। बच्चों को स्कूल जाते स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.