कौशाम्बी, जुलाई 24 -- Kausambi News: सिराथू तहसील क्षेत्र के केन गांव स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों से जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने का आवाहन किया गया। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, नाली निर्माण, वृद्धावस्था व अन्य पेंशन, जल निकासी तथा भूमि विवाद समेत कई समस्याएं उठाईं। शिकायतें सुनने के बाद एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद उन्होंने गांव में पिछले एक वर्ष से आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों ...