Kausambi News: गोशाला में मृत नहीं बल्कि बीमार पाया गया गोवंश
कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के म्योहर गांव स्थित अस्थाई गोशाला में गोवंश की मौत की खबर सोशल मीडिया पर चल रही थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए डीएम डॉ. अमित पाल ने पीडी दिनकर कुमार विद्यार्थी को जांच के लिए तत्काल भेजा। मौके पर पहुंचे पीडी ने पाया कि गोवंश मरा नहीं बल्कि बीमार है और चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पर खबर चल रही थी कि म्योहर स्थित अस्थाई गोशाला में गोवंश मृत पड़ा है और उसे कौआ और कुत्ते नोच-खा रहे हैं। खबर को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने तत्काल जांच के लिए मौके पर परियोजना निदेशक को भेजा। जांच करने पहुंचे परियोजना निदेशक ने पाया कि गोवंश मरा नहीं बल्कि बीमार है और उठ-चल नहीं सकता। ऐसे में जिस स्थान पर वह लेटा है, उसी स्थान पर इलाज के साथ-साथ चारा-पानी दिया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.