कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: विकास खंड नेवादा के ग्राम पंचायत गोविन्दपुर के सैकड़ों कार्ड धारकों ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कोटेदार अजय कुमार राशन वितरण समय से नही करता और प्रत्येक कार्ड धारक को दो किलो राशन कम देता है। विरोध करने पर कार्डधारक को डांटकर भगा देता है। मौके पर पहुंचे डीएसओ मंगेश कुमार मौर्य ने जांच कराकर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गोविंदपुर गांव के सैकड़ाें भर कार्डधारक शुक्रवार को विकास भवन पहुंचे और सीडीओ कार्यालय के सामने कोटेदार की मनमानी के विरोध में नारेबाजी करने लगे। जानकारी होने पर सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी बाहर निकले और उनकी समस्याएं सुनने के बाद डीएसओ को बुलाया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: कम अनाज देने से जुड़े मामले में जांच का निर्देश मौक...